एक साल बाद खत्म होगा पत्नी सुनीता का इंतजार, थोड़ी देर में घर के लिए रवाना होंगे राकेश टिकैत

0

TNM’ 15 DEC: मुजफ्फरनगर में पत्नी सुनीता का इंतजार बुधवार को उस समय खत्म हो जाएगा जब राकेश टिकैत अपने घर पर आएंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कमस खाई थी कि जब तक तीनों केंद्रीय कृषि कानून वापस नहीं ले लिए जाएंगे, तब तक अपने घर नहीं जाऊंगा। उनकी कसम पूरी हो गई है और वह अपने साथी किसान प्रदर्शनकारियों के साथ मुजफ्फरनगर स्थित अपने गांव लौट रहे हैं। राकेश टिकैत की पत्नी सुनीता देवी ने कहा गाँव लौटने पर गुड़ से होगा राकेश टिकैत का घर पर स्वागत और इसके लिए मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में गुड़ बनाने का कार्य चल रहा है। राकेश टिकैत को गुड़ की गज्जक खिलाई जाएगी। वहीं पूरे गांव में गुड बांटा जाएगा। TNM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here