छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले में 9 घंटे तक जांच के बाद प्रशासन ने दी क्लीन चीट ,प्रिंसिपल ने मांगी माफी

0
dhanbad school

झारखण्ड : धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में छात्राओं से शर्ट उतरवाने के मामले में जिला प्रशासन की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। ये जांच 9 घंटे तक चली जिसमें एसडीएम के नेतृत्व में स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इस दौरान छात्राओं ने जिन शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी थीं, उनकी भी जांच की गई. वहीं एसडीएम राजेश कुमार ने कहा है कि मामला पूरी तरह खत्म हो गया है। आरोप लगाने वाले बच्चों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की सहमति से मामला खत्म कर दिया गया है. स्कूल की प्रिंसिपल एम वेदश्री ने खेद जताते हुए कहा है कि भविष्य में छात्रों की पढ़ाई में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये बातें सोमवार की देर रात एसडीएम राजेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कही।वही एनसीपीसीआर के निर्देश पर सीडब्ल्यूसी ने भी छात्राओं से पूछताछ की है. सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी के मुताबिक जांच प्रारंभिक चरण में है। आरोप साबित होने पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here