अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या की, पुलिस ने कहा…….

0

Actorबॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका। अभिनेता आसिफ बसरा ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार वो हिमाचल प्रदेश के अपने घर में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।

आसिफ बसरा अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ और राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘परजानिया’ में नजर आ चुके थे। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए जमकर तारीफ भी हुई थी। आसिफ बसरा ने ‘लम्हा’ में फिल्म में भी अहम किरदार निभाया था, इसके अलावा वह ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में भी काम कर चुके थे। 53 वर्षीय आसिफ बसरा सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और ‘हॉस्टेजेस’ में भी काम कर चुके थे।