झारखंड मंत्रालय सभागार में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना -सह- कृषक पाठशाला के लिए सूचीबद्ध कार्यकारी एजेंसियों और पशुधन आपूर्तिकर्ताओं के साथ एमओयू सह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में कृषक पाठशाला कार्यकारी एजेंसियों एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों की मांग के अनुरूप पशुधन आपूर्ति हेतु आपूर्तिकर्ताओं के साथ MoU संपन्न हुआ।आने वाले दिनों में 100 किसान पाठशाला की स्थापना होगी। ताकि बदलते समय के अनुरूप राज्य के किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से अवगत हो खुद को आर्थिक रूप से और सशक्त कर सकें।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पशुपालन प्रभाग में 26 पशु चिकित्सकों एवं लिपिक वर्ग में अनुकंपा के आधार पर छह लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।



