हजारीबाग सदर अंचल कार्यालय में एक कर्मचारी को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार। कर्मचारी ओहदार तिर्की के नाम से जाना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग दरिया गांव निवासी अर्जुन प्रसाद मेहता से जमीन का एलपीसी निर्गत करने के नाम पर चार हजार रुपए घूस ले रहा था.इस मामले में 28 जून को अर्जुन प्रसाद मेहता ने एलपीसी बनाने के लिए घूस मांगे जाने को लेकर हजारीबाग प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत की थी। हजारीबाग ACB SP आरिफ इकराम ने यह बात को साबित करने के लिए एक टीम गठित कर जांच शुरू की और जांच में यह मामला सत्य पाया गया.और अर्जुन प्रसाद मेहता से जमीन का एलपीसी निर्गत करने पर 4000 घुस लेते रंगो हाथ पकड़ा गया।




