रामगढ़: पतरातू के लेक रिजॉर्ट में आज दिन भर चुनाव आयोग की टीम करेगी बैठक

0
Election Commission

रामगढ़: आज पतरातू के लेक रिजॉर्ट में केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक कर रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण का चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह और दूसरे चरण का चुनाव अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो ने की संभावना है। इस तरह आयोग की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव दुर्गा पूजा से पहले समाप्त हो जाएं। बता दें कि पतरातु में ये बैठक दो सत्रों में चल रही है पहले सत्र की बैठक 10 जुलाई के देर रात तक चली थी । 11 जुलाई की दूसरे सत्र की बैठक सुबह 8:30 से शाम 6:00 बजे तक चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here