AAP के नवनिर्वाचित MLA ने जताई भाजपा में शामिल होने की इच्छा, पीएम मोदी को बताया देश का गौरव

0

Gujarat : जूनागढ़ की विसावदर से AAP के नवनिर्वाचित विधायक भूपत भाई भायाणी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे सकते हैं। जैसा की उन्होंने अपने एक लेटेस्ट बयान में कहा है कि मेरे क्षेत्र की जनता चाहेगी तो भाजपा से जुड़ जाऊंगा। “भायाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS की तारीफ करते हुए कहा है कि वे बचपन से ही RSS के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि RSS एक अच्छा संगठन है, साथ ही कहा है कि ये नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सीआर पाटिल का ऐतिहासिक जनादेश है। उन्होंने बताया कि वे इस जनादेश का सम्मान करते हैं और आज भी वे नरेंद्र मोदी को पसंद भी पसंद करते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को देश का गौरव बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here