एक साथ 54 बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया, दिल की बीमारी बनी कारण

0

छह पत्नियों के पति पाकिस्तान के अब्दुल मजीद के 22 बेटे और 20 बेटियां को मिलकर कुल 42 बच्चे हैं। दिल की बीमारी से पीड़ित होने के कारण 75 वर्षीय के अब्दुल मजीद की मृत्यु हो गई है। इस कारण एक साथ 42 के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। बता दें कि अब्दुल मजीद जब जीवित थे उनके 12 बच्चों की मृत्यु हो गई थी यानी की असल में अब्दुल कुल 54 बच्चों के पिता थे। पाकिस्तान के नोशकी जिले के रहने वाले अब्दुल एक ट्रक ड्राइवर थे। अब्दुल के बेटे शाह वली ने बीबीसी को बताया है कि 54 बच्चों की जरूरतों को पूरा करना आसान नहीं होने के बावजूद उसके पिता पूरी जिंदगी बड़े परिवार के खर्च को पूरा करने की कोशिश में लगे रहे। वो हमेशा कुछ ना कुछ काम करते रहते थे हमने कभी उन्हें आराम करते नहीं देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here