बॉलीवुड सेलेब्स का डिप्रेशन से गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इरा खान डिप्रेशन के बारे में बात कर रही हैं। इस वीडियो में इरा ने कई बड़े खुलासे किए. इरा खान ने बताया कि महज 14 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था और ऐसा करने वाला व्यक्ति उनकी जान-पहचान का ही था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इरा कहती हैं, ‘जब मैं 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण हुआ था। यह एक प्रकार से अजीब सी स्थिति थी, क्योंकि तब मैं यह नहीं जानती थी कि मेरे साथ ऐसा करने वाला व्यक्ति यह सब जानबूझकर कर रहा था या अंजाने में, मैं उन्हें जानती थी और यह लगभग रोज ही मेरे साथ होता था।
वीडियो में इरा आगे कहती हैं, ‘मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई। हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं। मुझे घुटन हो रही थी , मैं रो रही थी , ये मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को बता सकती पर , पर क्या बताती। वह मुझसे पूछेंगे , तो मैं क्या बताती। मेरे साथ कुछ बुरा ही नहीं हुआ है। इस सोच ने मुझे उनसे बात करने से रोक दिया।’



