राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में आज सुबह एक युवक के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद नहीं मिलेगी, युवक को निकालना संभव नहीं है। लोगों ने पुलिस पर दबाव डालते हुए एनडीआरएफ को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग की।इसी मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित हो गई।




