रांची:आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, राँची महानगर के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के निमित्त मोरहाबादी मैदान से शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सी.पी. सिंह, श्रीमती नीरा यादव भी मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के समापन के बाद शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शानदार बैंड की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया.




