रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से Tata Motors के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने Tata Motors द्वारा हाइड्रोजन इंजन एवं इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी दी तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से संबंधित कार्य योजना एवं अद्यतन गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।




