Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा मंत्रिपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।




