समीर ट्रेवल्स की बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी,इस दौरान बस में अचानक आग लग गई.बताया जा रहा है की बस में लगभग 40 लोग सवार थे.बस में बैठे यात्रियों ने जैसे -तैसे बस से कूद कर अपनी जान बचाई है.वही बस में सभी के सामान और बस पूरी तरह से जल चुकी है.सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही बस की यह घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्य पथ 27 खगड़ा के पास हुआ है.सुचना मिलते ही ग्रामीणों के भीड़ हो गई तभी स्थानीय लोगों ने टाउन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.बस में बैठे यात्रियों ने बताया की अचानक बस में धुआं निकलता है और देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया.वही आग लगने के बाद चालक , कंडक्टर बस को छोड़ कर फरार हो गए।




