अपनी ही सरकार को प्रदीप यादव ने दिया अल्टीमेटम,कार्रवाई नहीं की तो बैठेंगे धरने पर

0
pradeep yadav

झारखंड विधानसभा सत्र के सातवें दिन सदन में सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने स्वर्णरेखा परियोजना में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम दे डाला।कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का कहना था कि विभाग ने अपर डिविजन क्लर्क संतोष कुमार के विरुद्ध केवल क्यों कार्रवाई की ? जबकि इस गड़बड़ी में कई लोग शामिल थे। उन्होंने सरकार को इस मामले की उचित कार्रवाई नहीं करने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है।इसके बाद स्पीकर ने हस्तक्षेप कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का कराने का आश्वासन दिलाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here