देवघर में श्रद्धालुओं, पर्यटकों के लिए बजट होटल का होगा निर्माण, राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव को लेकर डीसी ने की बैठक

0
deoghar

देवघर : जिले में तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के आयोजन को लेकर आज डीसी ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। महोत्सव का आयोजन स्थानीय केकेएन स्टेडियम में 06, 07 एवं 08 मार्च को निर्धारित किया गया है।इसके अलावा महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ डमरू वादन, भरत नाट्यम, राजकीय छऊ नृत्य, संथाली नृत्य, बिहु लोकनृत्य, कवि सम्मेलन, राजस्थानी लोकनृत्य कलबेलिया, भजन, ओड़िसा की पारम्परिक लोकनृत्य के साथ बॉलीवुड के मशहुर गायिकों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।अंतिम दिन 8 मार्च को अल्लू अर्जुन के पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली फेम बॉलीवुड के गायक जावेद अली अपनी आवाज से देवघरवासियों को झूमाएंगे। जावेद अली के अलावा 6 मार्च की शाम बॉलीवुड रॉकस्टार रितुराज तिवारी व 7 मार्च को बॉलीवुड रॉकस्टार सिद्धार्थ गौतम भी प्रस्तुति देंगे। 8 मार्च को भव्य महोत्सव का समापन बॉलीवुड सिंगर जावेद अली की शानदार प्रस्तुति से होगा।

डीसी ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में सालों भर श्रद्धालुओं, पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बजट होटल के निर्माण हेतु अंचल मोहनपुर अंतर्गत 01 एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बजट होटल के जरिए आवासन में सुविधा मिले।इसके अलावा जिला अंतर्गत कम बजट के होटल निर्माण का मुख्य उद्देश्य से है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को व्यावसायिक होटल की तुलना में किफायती और उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त बजट होटल मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here