देवघर में 6 मार्च से शुरू हो रहे 3 दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2025 में मिनी भारत की झलक देखने को मिलेगी। तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव में अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे.बाबा बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन के दौरान झारखंड सहित राजस्थान, असम, बिहार, बंगाल, पंजाब, ओडिशा आदि राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।अंतिम दिन 8 मार्च को अल्लू अर्जुन के पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली फेम बॉलीवुड के गायक जावेद अली अपनी आवाज से देवघरवासियों को झूमाएंगे। जावेद अली के अलावा 6 मार्च की शाम बॉलीवुड रॉकस्टार रितुराज तिवारी व 7 मार्च को बॉलीवुड रॉकस्टार सिद्धार्थ गौतम भी प्रस्तुति देंगे। 8 मार्च को भव्य महोत्सव का समापन बॉलीवुड सिंगर जावेद अली की शानदार प्रस्तुति से होगा।




