रांची : झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के.राजू आज रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका धूमधाम से स्वागत किया. प्रभारी के. राजू पांच दिवसीय दौरे पर झारखण्ड पहुंचे हैं इस दौरान वे विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार के. राजू 23 फरवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे से सर्किट हाउस में बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेंगे। 23 फरवरी को अपराह्न 02:00 बजे से कांग्रेस अग्रणी मोर्चा-संगठन एवं उसके अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।24 फरवरी को उत्तरी छोटानागपुर के जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी. 25 फरवरी की शाम नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे.




