रांची: 24 फरवरी से 27 मार्च तक आहूत षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर झारखण्ड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।इस बैठक में बीजेपी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं हुआ।विधानसभा अध्यक्ष ने रांची के विधायक सीपी सिंह को न्योता भेजा था लेकिन वे शामिल नहीं हुए।आजसू के एक मात्र विधायक निर्मल महतो भी बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकी बैठक में NDA गठबंधन से जेडीयू विधायक सरयू राय और एलजेपी रामविलास के जर्नादन पासवान शामिल हुए।




