Ranchi:आज नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम सोरेन ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा.मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें राजस्व निरीक्षक के 174, विधि सहायक के 44, सेनेटरी सुपरवाईजर के 42, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 12, गार्डेन अधीक्षक एवं वेटरनरी ऑफिसर के 17 अभ्यर्थी शामिल हैं।मौके पर सीएम सोरेन ने कहा आज नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिला। आज आपके जीवन की यह नई शुरुआत हुई है। मुझे विश्वास है अपनी इस नई पारी में आप तन्मयता से राज्यवासियों की सेवा करने का काम करेंगे। आप और आपके परिवार को इस शुभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।




