झारखंड: स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि पान मसाला,गुटका खाने से झारखंड के युवा ओरल कैंसर के शिकार हो रहे हैं।मैंने उनके परिजनों को रोते देखा है, उनके बच्चों के कैंसर का शिकार होने पर। इसलिए हमारी सरकार नशा मुक्त झारखंड के उद्देश्य से इस पर प्रतिबंध लगाने जा रही है । इसका नोटिफिकेशन जल्द की जारी किया जाएगा।




