झारखंड:महाकुम्भ जाने के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए DGP ने बुलाई बैठक

0
anurag gupta

झारखंड: महाकुम्भ जाने के दौरान देश में लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं.अभी हाल ही में एक बड़े हादसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ में 18 लोगों की मौ’त हो गयी. अभी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुए ठीक से एक दिन बीते भी नहीं थे की झारखंड के रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर कई महिला यात्री बेहोश हो गई और दर्जनों यात्रियों के ट्रेन छुट गये। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए झारखंड पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी है. इसी सिलसिले में डीजीपी अनुराग गुप्ता सोमवार की शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारी बैठक करेंगे. जिसमें रेल एडीजी, सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, रांची, धनबाद, पलामू, बोकारो, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़, जमशेदपुर, चाईबासा जिले के एसएसपी, एसपी के अलावा धनबाद और जमशेदपुर के रेल एसपी भी शामिल होंगे.इस बैठक में महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. इसमें व्यापक टिकट जांच के लिए अधिकारियों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और भगदड़ से बचने के लिए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के साथ मिलकर काम करने के उपायों की समीक्षा की जायेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here