रांची : झारखंड हाईकोर्ट के पहले चीफ़ जस्टिस और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके 78 वर्ष के न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता का निधन नई दिल्ली में हो गया. उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। लम्बे समय से बीमार चल रहे विनोद को लगभग एक महीने पहले भर्ती कराया गया था. न्यायमूर्ति वी के गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है”झारखण्ड उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पश्चात उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी अपना दायित्व निभाया था। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”बता दें कि विनोद कुमार गुप्ता ने 5 दिसंबर 2000 को झारखंड उच्च न्यायालय के पहले स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।




