शब-ए- बरात: 14 फरवरी को जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित

0
JAC Board

झारखंड: राज्य सरकार ने 14 फरवरी को शब-ए- बरात को लेकर छुट्टी की घोषणा की है. इसी कारण 14 फरवरी य़ानि कल शुक्रवार को जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. जैक ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब 14 फरवरी को जिन सब्जेक्ट्स की परीक्षा होनी थी, उन सब्जेक्ट्स की परीक्षा अब 4 मार्च को होगी। शेष परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम के अनुसार होंगी।मैट्रिक में कल खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगानिया वहीं इंटर में साइंस और कॉमर्स के लिए हिंदी ए और अंग्रेजी ए पेपर की परीक्षा थी. लेकिन अब ये परीक्षा 4 मार्च को आयोजित की जाएगी. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here