झारखंड : एसटी (अनुसूचित जनजाती) का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने एक बार फिर रेल आंदोलन करने की घोषणा की है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन रोका जाएगा।बैठक में समाज के मुख्य संरक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कुड़मी समाज ने एसटी दर्जे की मांग के लिए सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया, लेकिन सरकार ने अब तक इसे गंभीरता ने नहीं लिया है। केंद्र और राज्य सरकार तक हमारी आवाज पहुंचे इसके लिए अब एक बड़ा आंदोलन होगा।




