रांची: आज झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को jharkhand police का डीजीपी नियुक्ति किया है। कदाचार में लिप्त अनुराग गुप्ता यूपीएससी द्वारा सूची में नहीं थे, इसके बावजूद उन्हेंं डीजीपी बनाया गया है।उक्त संदर्भ में मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मरांडी ने डीजीपी की नियुक्ति को रद्द करने और अनुराग गुप्ता के कार्य कलापों की CBI जांच कराने की मांग की है. उन्होंने न्यायपालिका से अपील की है कि झारखंड हाईकोर्ट इस मामले का स्वतः संज्ञान ले और DGP के नियुक्ति मामले की सुनवाई करे।




