झारखंड: महिला बाल विकास समिति की बैठक कर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने समाज कल्याण विभाग में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में महिला सशक्तिकरण और कल्याण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर समिति के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। कल्पना सोरेन ने इस दौरान कई दिशा- निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा आगामी दिनों में महिला बाल विकास समिति झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी, ताकि योजनाओं के प्रभाव और ज़मीनी हकीकत को करीब से समझा जा सके।जन-कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है, और इसे सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए हम सभी सतत प्रयासरत हैं!बच्चों के पोषण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, आंगनबाड़ी में शुरुवाती शिक्षा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी व्यापक है। अबुआ सरकार की प्राथमिकता है कि हर नारी को सम्मान, हर बच्चे को उज्जवल भविष्य और हर जरूरतमंद को सहयोग मिले। महिला एवं बाल विकास समिति अपने ज़िम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए झारखण्ड के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेगी।




