सीएम सोरेन:SC-ST के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

0
cm soren

झारखण्ड : मुख्यमंत्री सीएम सोरेन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों, मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।सीएम सोरेन ने कहा है कि अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विकास और कल्याण को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम सोरेन ने कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर कार्य करना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विकास में भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।झारखंड सरकार विजन डाक्यूमेंट और रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है।हमारी योजनाओं से राज्य में परिणाम सकारात्मक देखने को मिल रहे।मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद), वीडी राम (लोकसभा सांसद), प्रतिमा मंडल(लोकसभा सांसद), रवांग्वरा नारजारी (राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here