रांची : मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज हिंदपीढ़ी में दो बहनों के गायब होने के बाद उनके परिवार से मुलाकात की. मंत्री ने कहा ”रांची के हिंदपीढ़ी में दो बहनों के लगभग तीन दिनों से गायब होने के मामले में सरकार ने सक्रिय रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी की और से उनके परिवार को समझाने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, अजयनाथ सहदेव, मंजूर अंसारी,जयशंकर पाठक,राजीव रंजन, संजय पासवान, सहजादा अनवर,उनके आवास पहुँचे। परिवार वालों से मिले । मां-बाप का रो रो के बुरा हाल है। सारे नेताओ ने उनके परिवार को समझाया कहा की सरकार एवं प्रशासन बिल्कुल सचेत है। प्रशासन अपना काम कर रही है जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा। आप लोग धैर्य रखें। वो ना केवल आप की बेटी है बल्कि वो हम सब की बेटी है।जल्द से जल्द बच्चे मिल जाएंगे। प्रशासन ने भी बच्चियों की खोजबीन तेज कर दी है और उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने घर वापस आ जाएंगी। इस अवसर पर हिंदीपीढ़ी के लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री और कांग्रेस के डेलिगेशन को बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया। लोगों ने कहा कि आप हमारे बुरे दिनों में हमारे आंसू पोंछने आए हैं इसके लिए आप सबको साधुवाद जल्द से जल्द हमारी बिटिया को खोज कर सहसलामत घर ला दें।यही आप सब से आग्रह है।”




