10वीं की छात्राओं के शर्ट उतरवाने के मामले में मरांडी से सीएम से की कठोर कार्रवाई की मांग

0
marandi

धनबाद: कार्मल स्कूल डिगावाडीह में स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्राओं की शर्ट उतरवाने का मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा है। मामले के खिलाफ शनिवार की शाम लोदना मोड़ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा के तत्वावधान में दर्जनों महिलाओं और युवाओं ने कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर देवश्री का पुतला फूंका। एसडीएम राजेश कुमार अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे, सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उन्होंने, जांच पूरी होने के बाद मामले पर बयान देंगे, कहा है।
वहीं अब झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मामले में दोषियों के खिलाफ सीएम सोरेन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने एक्स पर लिखा “धनबाद के कार्मेल स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा 10वीं कक्षा की छात्राओं के शर्ट उतरवा के उन्हें इनर वियर में स्कूल से वापस भेजने का मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय प्रबंधन ने अनुशासन के नाम पर अमानवीयता की हद पार कर दी है। इस कृत्य के कारण सैकड़ों छात्राओं को मानसिक पीड़ा हुई है। हैरानी है कि छात्राओं के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, जांच के नाम पर मामले की लीपापोती करने की बजाय सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करें।@dc_dhanbad”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here