झारखण्ड : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा है कि आगामी दो वर्षो में सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की संख्या को बढ़ाकर 160 किया जाएगा, साथ ही राज्य के 5000 सरकारी विद्यालयों को सीबीएससी पैटर्न पर विकसित किया जाएगा. रामदास सोरेन ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसओई) के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को उभारा जा रहा है, इसलिए हमने सबसे पहले सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की संख्या दोगुनी करने का निर्णय है। इसके लिए विभाग स्तर पर स्कूलों का चिह्नितीकरण किया जा रहा है। बुनियादी सुविधाएं जहां सबसे बेहतर होंगी, वहां के स्कूल को एक्सीलेंस में परिणत किया जाएगा। इसके बाद एक्सीलेंस स्कूल के लिए नई आधारभूत संरचना भी विकसित की जाएगी।इस संबंध में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है और उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। यह बातें मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने हिन्दुस्तान के साथ विशेष बातचीत में कही।अभी 80 स्कूल प्रदेशभर में चल रहे हैं, जिन्हें पहले चरण में बढ़ाते हुए 160 किया जाएगा। प्रयास होगा कि अगले दो साल में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाए। इसके बाद इसकी संख्या और बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा 5000 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न के आधार पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए अगले पांच साल का लक्ष्य रखा गया है।




