झारखण्ड : हजारीबाग जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा का आयोजन दिनांक 10.01.2025 एवं 11.01.2025 को कर्जन ग्राउण्ड, नियर पुराना बस स्टैण्ड, हजारीबाग में किया जाएगा। कल परीक्षा से पहले चयनित अभ्यर्थियों को डीसी नैंसी सहाय ने निर्देशित करते हुए कहा ”सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया जाता है कि 06ः00 बजे पूर्वाह्न में कर्जन ग्राउण्ड, हजारीबाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ हीं अपने साथ जरूरी दस्तावेज भी लाना सुनिश्चित करें।”




