रामगढ़ सड़क हादसे पर अम्बा प्रसाद ”स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही,हो कार्रवाई”

0
Amba Prasad

रामगढ़: आज झारखंड के रामगढ़ गोला में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। गोला बोकारो रोड में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरा ऑटो को मारी टक्कर मार दी। हादसे में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौ*त हो गई है और 6 से ज्यादा बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सिविल सर्जन और पूरी मेडिकल टीम को लगा दिया है। घायल बच्चों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है।रामगढ़ के गोला स्थित झिंझरीटाँड दामोदर रेस्टोरेंट के समीप सुबह यह घटना घटी। गुड विल पब्लिक स्कूल गोला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे।ठंड के कारण पुरे राज्य में स्कूल छुट्टी होने के बावजूद भी स्कूल खुला था। इसे बडकागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है साथ ही दोषियों पर कार्रवाई के लिए सरकार से मांग की है.अम्बा प्रसाद ने कहा ”यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है।ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूल बंद रखने के सरकार के आदेश के बावजूद बच्चों को स्कूल बुलाना स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। मैं सरकार से आग्रह करती हूँ कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।” इसके आलावा सीएम सोरेन ने भी हादसे पर शोक व्याक्य किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here