मंत्री योगेन्द्र प्रसाद द्वारा मांझी भवन निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास,गरम कपड़ों का वितरण

0
Yogendra Prasad

झारखण्ड : मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने आज गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के सिमराबेड़ा, ग्राम पंचायत बड़की पुन्नु बुटगोड़वा, टिकाहारा पंचायत के ग्राम केरी मतकाम तांड और ललपनिया पंचायत के ग्राम खिराबेड़ा नया बस्ती में मांझी भवन निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास किया। ठंड को देखते हुए बच्चों के बीच स्वेटर समेत अन्य गरम कपड़ों का वितरण भी किया। मंत्री ने कहा हेमंत सरकार जनता की हर आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तेज़ी के साथ कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच आज आम व्यक्ति तक सहज और सुलभ हुई है। गांव में मांझी भवन के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here