झारखंड : डीजीपी अनुराग गुप्ता और crpf डीजी अनीश दयाल सिंह ने शनिवार को चाईबाासा समाहरणालय सभागार में झारखंड के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की। बैठक करीब साढ़े 3 घंटे चली। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड में 95 प्रतिशत नक्सल समस्या समाप्त हो गयी है वहीं 5 प्रतिशत को 3 महीने में समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ डीजी के मार्गदर्शन में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस एजेंसी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि चाईबासा समेत पुरे झारखण्ड में नक्सलवाद का सफाया तीन महीने में कर देंगे।




