हजारीबाग:गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे हजारीबाग के SDO अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37 वर्ष) सरकारी आवास में आग लगाकर आत्मह”त्या के प्रयास में करीब 70% जल गई। इस दौरान उन्हें बचाने गए एसडीओ के दोनों हाथ जल गए हैं। दोनों का प्राथमिक इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला जिसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। SDO अशोक कुमार ने बताया कि पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना करने पर विवाद- बहस हुई। अचानक उसने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। बता दे कि SDO की पत्नी अनिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।




