अगर घर में है किरायेदार तो देना पड़ेगा व्यावसायिक होल्डिंग टैक्स,जनवरी से शहर के सभी दुकान, लॉज, हॉस्टल का सर्वे शुरू करेगा RMC

0
ranchi nagar nigam

रांची : कौन से आवासीय भवनों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है ये पता लगाने के लिए रांची नगर निगम जनवरी 2025 से शहर के सभी घरों का सर्वे शुरू करेगा। ऐसे भवन मालिकों से व्यावसायिक होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। यदि किसी घर में कोई दुकान, लॉज, हॉस्टल या किरायेदार है, तो उस प्रॉपर्टी को व्यावसायिक श्रेणी में रखा जाएगा और निगम उस पर व्यावसायिक टैक्स लेगा। 2024-2025 में नगर निगम ने 83 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। अब तक 60 करोड़ रुपये की वसूली हो चूकी है।अब तक नगर निगम ने 64 ऐसे भवनों को नोटिस भेजा है, जिनसे आवासीय टैक्स लिया जा रहा था जबकि उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। इन भवन मालिकों से एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here