JSSC CGL परीक्षा के गड़बड़ियों की होगी CID जांच,सीएम सोरेन ने दिया आदेश

0
CM Soren

रांची: सीएम हमंत सोरेन के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को CID को जांच कराए जाने संबंधी आदेश की कॉपी सौंप दी। इसके साथ JSSC द्वारा कराई गई जांच में मिले तथ्यों की भी जानकारी दी है। JSSC ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 20 दिसंबर तक प्रमाण पत्रों की जांच कराने का समय दिया है। इस दौरान जो अभ्यर्थी सर्टिफिकेट जांच नहीं करा पाएंगे, उनके लिए 26 व 27 दिसंबर का समय निर्धारित किया गया है। कुल 2025 पदों के लिए 21-22 सितंबर को राज्य में 823 केंद्रों पर 3.04 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। CGL परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी रांची में 15 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर के SSP व SP को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें कहा गया है कि 15 दिसंबर को पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थी नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय के पास जुटेंगे। इसके लिए वे 14 दिसंबर की शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। इस प्रदर्शन को देखते हुए सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने JSSC कार्यालय के 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here