JSSC CGL परीक्षा के परिणाम के विरोध में हजारीबाग में छात्रों ने घंटों तक जाम किया सड़क, लाठीचार्ज के बाद जाम हुआ साफ़

0
JSSC CGL exam results

हजारीबाग: JSSC CGL परीक्षा के परिणाम के विरोध में हजारीबाग में छात्रों ने बंद की घोषणा की है. इसका व्यापक असर हजारीबाग की सड़कों पर देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या छात्रों ने भारत माता चौक को जाम कर दिया है.छात्र कई घंटे हजारीबाग NH भारत माता चौक जाम कर के बैठे रहे,इस दौरान हजारों यात्री फंसे हुए थे। छात्रों का कहना है कि इस पूरे परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुए हैं. इस कारण परीक्षा रद्द होना चाहिए.21 तारीख को जो परीक्षा हुई, उसमें मात्र 82 लोग पास किए हैं. वहीं 22 तारीख को जो परीक्षा हुई, उसमें 2178 परीक्षार्थी पास किए हैं। यह स्पष्ट करता है कि इस परीक्षा में घोर अनियमित करते हुए सीटों को बेच दिया गया है.JSSC CGL परीक्षा रिजल्ट रद्द की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के बाद सड़क खत्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here