बरहड़वा:3785 महिलाओ का मंईयां योजना के आवदेन पेंडिंग,सीएम सोरेन ने लिया ऐक्शन ”संज्ञान लें डीसी”

0
CM Soren

झारखण्ड : बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र में मंईयां सम्मान योजना के लिए कुल 42129 महिलाओं का आवेदन प्राप्त हुआ था। कार्यालय की ओर से कई महिलाओं के आवेदन पेंडिंग रहने की बात बताई जा रही है।37591 आवेदन स्वीकृत हो चुका है जबकि 3785 महिलाओ का आवदेन पेंडिंग बता रहा है।आवेदन में से 8536 महिलाओं का त्रुटि को लेकर बैंक से राशि खाता में नहीं गया है।753 महिलाओं का आवेदन रिजेक्ट हुआ है।आवेदन पेंडिंग कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा है और कब तक पेंडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी यह ताने वाला भी कोई नहीं है। इस कारण कई महिलाएं बार-बार कार्यालय का चक्कर लगा रही है। वैसे अंचल कार्यालय के एक पदाधिकारी ने बताया कि जिन महिलाओं का आवेदन सही है और बैंक एकाउंट में कोई दिक्कत नहीं है उनकी राशि जल्द चालू हो जाएगी। इस समस्या के लिए एक्स पर एक शख्स ने सीएम सोरेन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा ”माननीय मुख्यमंत्री महोदय Hemant Soren अनुरोध है मामले को संज्ञान में लेते हुए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने की कृपा करें!”जिसपर सीएम सोरेन ने बिना कोई देरी किए साहिबगंज डीसी को निर्देश जारी कर दिया है ”@dc_sahibganj संज्ञान लें एवं इस सभी बहनों को तत्काल सम्मान योजना का लाभ दिलाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here