मरांडी: 40 महिलाओं में 15 को ही मिला मंईयां योजना का लाभ

0
marandi

झारखण्ड : हमेशा की तरह बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेरा है. एक्स पर मरांडी लिखते हैं ”गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड अंतर्गत एक गांव में तकरीबन 40 महिलाओं ने मंईयां योजना का फॉर्म भरा है, लेकिन उनमें से सिर्फ 15 लोगों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। बाकी 25 महिलाएं अब भी भुगतान का इंतजार कर रहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया के तहत आवेदन किया, फिर भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।सभी को उम्मीद थी कि हेमंत सरकार की इस योजना से उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी, लेकिन चयन में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार के कारण अनेक महिलाएं मंईयां योजना के लाभ से वंचित हैं।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से अनुरोध है कि सभी पात्र महिलाओं को मंईयां योजना की लंबित चारों किस्तों के साथ नियमित रूप से राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here