रांची : आज गुरुवार को हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी 11 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।राधाकृष्ण किशोर(कांग्रेस),दीपिका पांडेय सिंह(कांग्रेस),शिल्पी नेहा तिर्की(कांग्रेस),इरफ़ान अंसारी(कांग्रेस),संजय प्रसाद यादव(राजद),दीपक बिरुआ(झामुमो),रामदास सोरेन(झामुमो),सुदिव्य सोनू(झामुमो),चमरा लिंडा(झामुमो),योगेंद्र महतो(झामुमो),हफीजुल हसन(झामुमो) ने आज मंत्री पद की शपथ ली.




