28 नवम्बर को अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, दिग्गज नेताओं को खुद आमंत्रित करने पहुंचे सीएम सोरेन

0
PM modi

रांची : झारखंड में एक बार फिर झामुमो गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। सीएम सोरेन 28 नवम्बर को शपथ लेंगे.इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने से पहले हेमंत और उनकी पत्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे।सीएम सोरेन ने शपथ समारोह में शामिल होने हेतु पीएम मोदी को आमंत्रित किया इसकी जानकारी एक्स पर दी ”आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।”सीएम सोरेन ने राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, खड़गे को भी आमंत्रित किया है ,उन्होंने एक्स पर लिखा”दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती @priyankagandhi जी से मुलाकात कर 28 नवम्बर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here