सीएम सोरेन के निर्देश के बाद, बिरसा मुंडा के वंशज का रिम्स में 4 घंटे चला में सफल ऑपरेशन हुआ

0
rims

रांची :खूंटी में सड़क दुर्घटना में भगवान बिरसा मुंडा के परपोते के सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सीएम सोरेन ने खूंटी डीसी को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बिरसा मुंडा के वंशज का मंगलवार को रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।ज्ञात हो कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा जी का कल दिनांक 25/11/24 को खूंटी के पास एक दुर्घटना के दौरान सिर में काफ़ी गंभीर चोट लगी और उन्हें रिम्स लाया गया । इनके ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी । मंगलवार को रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग HOD डॉक्टर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में इसका सफल ऑपरेशन किया ।यह ऑपरेशन काफ़ी जटिल था, ब्रेन के दोनों तरफ़ ऑपरेशन किया गया और यह तक़रीबन 4 घंटे चला ,ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है हालाँकि स्थिति अभी बहुत नाज़ुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here