रांची: अल्बर्ट एक्का चौक पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को रोकने की महुआ मांझी ने की मांग

0
mahua manjhi

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में विगत कई दिनों से फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके निर्माण पर अविलंब रोक लगाने की मांग करते हुए राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने स्थानीय दुकानदारों और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हो जाने के बाद प्रभावित होने वाले लोगों के साथ जुडको के अधिकारी को मांगपत्र सौंपा।राज्यसभा सांसद का कहना है कि निर्माण हो रहे फुट ओवर ब्रिज का कोई लाभ नहीं है। शहर के मुख्य मार्ग का मुख्य चौराहा होने के कारण शहर के सभी धर्मावलंबियों का जुलूस और शोभा यात्रा इस यहां पहुंचती है जो कि इससे प्रभावित हो सकता है।इसलिए राज्यसभा सांसद की ओर से इसपर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।महुआ मांझी ने नगर निगम की बैठक में पहले भी इसका विरोध करते हुए इसके निर्माण पर रोक की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कार्य जारी रहा,तो जनता का व्यापक विरोध झेलना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here