झारखंड विधानसभा चुनाव में JMM की जीत पर पीएम मोदी ने JMM+ की जीत पर बधाई दी “मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे. मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं.” बता दें कि JMM+ ने 81 सीटों में 56 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है जो की 41 सीट की बहुमत से 15 सीट ज्यादा है. झामुमो ने 34 , भाजपा ने 21 , कांग्रेस ने 16 , राजद ने 4 , CPI(ML) ने 2, आजसू ने 1 और LJPRV 1 सीट जीती है।
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी बधाई ”झारखंड में JMM और उसके सहयोगी दलों ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए मैं श्री @HemantSorenJMM और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झारखंड प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।”




