झारखण्ड: गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा ”कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी, ये तीन परिवार…झारखण्ड को एक धर्मशाला बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखे हैं…” योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा” बंटेंगे नहीं तो किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं है कि वह काट सके…माफियाओं से निपटने के लिए ईमानदारी का जज्बा चाहिए…” इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने डालटनगंज विधान सभा क्षेत्र,हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र,पांकी विधान सभा क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित किया.झारखण्ड की विभिन्न जनसभाओं में सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा ”जो नोट गरीबों के खाते में जाने चाहिए थे, वह झामुमो और इंडी गठबंधन से जुड़े लोगों के घरों में प्राप्त हो रहे हैं.’लव जिहाद’ के नाम पर जनजातीय बेटियों के साथ जिस प्रकार धोखा हो रहा है…इसका जवाब केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है…झारखण्ड को आज उसकी पहचान के लिए तरसना पड़ रहा है…कौन हैं यह लोग, जिन्होंने झारखण्ड की अस्मिता को संकट में डालने का काम किया है!झारखण्ड की जनता-जनार्दन राज्य के उज्ज्वल भविष्य हेतु राष्ट्रवाद की प्रतीक ‘भाजपा’ को सेवा का अवसर देने के लिए तैयार है।सुरक्षा हो, सम्मान हो, समृद्धि हो या सुशासन, यह केवल और केवल भाजपा ही दे सकती है।श्री वंशीधर नाथ की पावन धरा झारखण्ड की जनता ‘विकसित झारखण्ड’ के सपने को साकार करने जा रही है, भाजपा को चुनने जा रही है।”




