सरायकेला: आज झारखंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ”आज पूरा झारखंड और विशेषकर आदिवासी क्षेत्र घुसपैठ से परेशान है। हमारे चंपई सोरेन ने जब घुसपैठ का मुद्दा उठाया, तो हेमंत बाबू ने कहा, आप सीएम पद छोड़ दो। आदिवासियों की आबादी कम होती जा रही है, हमारी बच्चियों से शादी रचाकर जमीन हड़पने का कार्यक्रम चल रहा है। मैं आपसे वादा करता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, हम घुसपैठ को रोक देंगे। हम कानून लाएंगे कि अगर घुसपैठिए आदिवासी बच्ची से शादी करेंगे, तो भी उनकी जमीन घुसपैठियों के नाम नहीं होगी, साथ ही ली गई जमीन को वापस दिलाएंगे।अमित शाह ने कहा ”चंपई सोरेन जी इतने वर्षों तक वफादारी के साथ गुरु जी के साथ रहे, हेमंत जी के साथ रहे, लेकिन जिस तरीके से अपमानित करके चंपई जी को निकाला गया, वह सिर्फ चंपई सोरेन जी का अपमान नहीं है, पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। मुद्दा सिर्फ इतना था कि चंपई सोरेन जी ने कहा, ये भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए, वो (जेएमएम) भ्रष्टाचार बंद करने को तैयार नहीं थे।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का अपमान किया है। 75 साल तक देश में कभी कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना, लेकिन जब पीएम मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया…।




