सीएम हेमंत सोरेन: पिछले 5 साल में मुझे जिन 2 बात का सबसे ज़्यादा गर्व है…हमें भाजपा काट भी दे तब भी…

0
CM Hemant Soren

झारखंड: आज एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”पिछले 5 साल में मुझे जिन 2 बात का सबसे ज़्यादा गर्व है – वह है की:आपके अबुआ सरकार में -एक भी मॉब लिंचिंग जैसी दर्द विदारक काली घटना नहीं घटी। भाजपा के डबल इंजिन सरकार में यह 17 बार से अधिक हुई – और हमारे शांत, सहिष्णु झारखंड के ऊपर यह काला धब्बा था।एक भी भूख से मौत नहीं हुई, जो पिछले सरकार में 2 दर्जन से ज़्यादा हुई थी। जहाँ डबल इंजिन सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किया था – वहाँ हमने 40 लाख झारखंडियों को राशन से जोड़ा।सबसे आसान कार्य होता है किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाएं झूठे प्रचार से उकसा कर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंक लेना, अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति कर लेना।पर हमें भाजपा काट भी दे तब भी हम शांति, सद्भाव, तरक्की, विकास एवं खुशहाली की बात करेंगे।जय झारखंड”

अपने एक दूसरे पोस्ट में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”साथियों,आदिवासी/दलित/OBC/ग़रीब अगर अच्छा खाना खा ले तो भाजपा को तकलीफ़ आदिवासी/दलित अगर अच्छे गाड़ी से चल ले तो भाजपा को तकलीफ़ आदिवासी/दलित जंगल/शोषण से से बाहर आ गया तो भाजपा को तकलीफ़ आदिवासी/दलित अगर साफ़ कपड़ा पहन ले तो भाजपा को तकलीफ़ आदिवासी/दलित अगर सत्ता सम्भाल ले तो भाजपा को तकलीफ़ आदिवासी/दलित अगर भाजपा के दल-बदलुओं – तानाशाहों के सामने झुके नहीं तो मनुवादी भाजपा को भारी तकलीफ़ आदिवासी/दलित को इंसान नहीं समझती है भाजपा और उसके साथी अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाने वाली भाजपा – हमारे बच्चों से अपनी जूठन उठवाना चाहती है – अगर कोई ना करे तो वो देश द्रोही खूँटी में 11 हज़ार आदिवासी – जी हाँ देश को आज़ादी का मतलब समझाने वाले आदिवासी पर देश द्रोह का मुकदमा कर दिया गया था, जिसमें गांव के गांव शामिल थे – बच्चे बूढ़े सब थे। क्या आदिवासी कभी देशद्रोह कर सकते हैं ? भाजपा आदिवासियों/दलितों को देश द्रोही समझती है क्या ? आज तक भाजपा ने इस कुकृत्य के लिए माफी क्यों नहीं माँगी ?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here