सीएम हेमंत सोरेन: क्या भाजपा को विशेष छूट है लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाने की?,आदिवासी कैसे देश द्रोही हो सकता है ?

0
CM Hemant Soren

ECI को टैग करते हुए सीएम हेमंत सोरेन एक्स पर लिखते हैं ”क्या भाजपा को विशेष छूट है लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाने की ?आख़िर आप कैसे नफ़रत फैलाने वालो के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ?मेरी छवि बिगाड़ने की लगातार कोशिशों में अब भाजपा सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपये फूँक रही है – चलिए उसे ही कर के वे ख़ुश हो जायें।युवाओं को बरगलाने के लिए उन्होंने अलग से करोड़ों रुपये खर्च कर कोचिंग माफिया को जन्म दिया है – जिनका काम है सिर्फ और सिर्फ झूठ परोसना, परीक्षाओं को लटकाना, भटकाना। अब वे दूसरे राज्यों से लोग ला कर झारखंड में हमारे खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने में लगे हुए हैं।”

इसके अलावा आज सीएम सोरेन ने एक और सवाल किया है ”आदिवासी कैसे देश द्रोही हो सकता है ?जिन्होंने अंग्रेजों से आज़ादी की सबसे पहली बिगुल फूंकी, जिस आदिवासी समुदाय ने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके, उसे देशद्रोही बता दिया।देशद्रोह के 11 हज़ार – जी हाँ 11 हज़ार से अधिक मुकदमे कर दिया। पूरे के पूरे गांव पर केस कर दिया – जेल डाल दिया।ऐसा दमन तो अंग्रेज़ों ने कभी नहीं किया आदिवासियों/मूलवासियों का जैसा भाजपा ने हमारे साथ किया।खूँटी में गांव के गांव को देशद्रोही बना दिया भाजपा ने और स्थानीय विधायक ने कुछ नहीं किया।यह भारतीय जनता पार्टी आज सत्ता में होती तो आज भी हमारे आदिवासी भाई आज जेल के अंदर में होते। हमने सरकार बनाई हमने पत्थलगड़ी के सभी केस पहली कैबिनेट में वापस किया। सीएनटी एसपीडी के सभी केस हम लोगों ने वापस करने का काम किया था। यहां के मुंडा को गोली मार दी गई थी। उनके परिजनों को हमने नौकरी देने का काम किया ताकि उसका जीवन यापन हो सके। हमें हर हाल में भाजपा से अपने लोगों को बचाना होगा और अपने घर परिवार अपने रिश्तेदारों को भी बचा के रखना होगा।यह चुनाव सिर्फ़ आदिवासी/मूलवासी और पिछड़ों को भाजपा से बचाने का नहीं बल्कि अपने राज्य, अपनी माटी और अपनी पहचान को भी बचाने का चुनाव है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here